हापुड़, मई 8 -- एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पिलखुवा कोतवाली में तैनात निरीक्षक मनीष कुमार सिंह को हापुड़ कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात किया है। पिछले कई दिनों से यह पद खाली पड़ा था। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को कोतवाली हापुड़ के प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय और चौकी प्रभारी जदीद अशोक कुमार को जबरन समझौता कराने, गोली गलौज और अभद्र व्यवहार और पीड़ित को आठ घंटे तक थाने में बैठाने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया था। तब से हापुड़ कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनाती होने का इंतजार किया जा रहा थी।गुरुवार को एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पिलखुवा कोतवाली में तैनात निरीक्षक मनीष कुमार सिंह को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हापुड़ के पद पर तैनात कर दिया है। यह भी पढ़ें- पिलखुवा कोतवाली से विदा हुए इंस्पेक्टर मनीष चौहान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.