रामपुर, फरवरी 12 -- उद्योग उपायुक्त मनीष कुमार पाठक का स्थानान्तरण लखीमपुर-खीरी हो गया। उनके स्थान पर शाहजहांपुर से अनुराग यादव ने बुधवार को यहां उद्योग उपायुक्त के पद पर ज्वाइन किया है। मनीष पाठक के रहते हुए रामपुर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में प्रदेश में नंबर वन रहा। रामपुर के पैचवर्क को जीआई टैग मिलने के बाद हस्तशिल्पियों को ऑथेंटिक यूजर बनाया गया। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने मिलक इंडस्ट्रियल एस्टेट में 30 साल बाद उद्यमियों को कब्जा दिलाया था। यह जगह अवैध कब्जे में थी। उन्होंने हस्तकला केंद्र पहाड़ी गेट को एक मॉडल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का रूप दिया जिसमें आवासीय सुविधा के साथ भोजन आदि का प्रबंध भी है। उद्योग विभाग की एमएसमई पालिसी, तकनीकी उन्नयन योजना में रामपुर प्रथम स्थान पर रहा। मनीष पाठक के उद्योग ...