बगहा, मार्च 22 -- बेतिया/योगापट्टी, हिसं/एसं। पश्चिम चंपारण के नवलपुर थाना क्षेत्र में पुल निर्माण का काम करा रही उत्तर प्रदेश की त्रिभुवन नारायण सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी से 10 लाख रुपया रंगदारी मांगने के मामले में जन सुराज नेता व युटूबर मनीष कश्यप समेत सात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोमती नगर निवासी संजीत कुमार सिंह की शिकायत पर मनीष कश्यप समेत अन्य के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। वहीं दूसरे पक्ष के रमेश यादव की मां मुस्मात फुलंती देवी की शिकायत पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी संजीत कुमार सिंह समेत अन्य के विरूद्ध मारपीट व रुपये चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गयी है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी ने आरोप लगाया है कि पिछले विधान सभा चुनाव में मनीष कश्यप ने 10 लाख रुपय...