दरभंगा, दिसम्बर 8 -- मनीगाछी। राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 13 में उप विजेता बनकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाने वाली प्रखंड क्षेत्र की राघोपुर उत्तरी पंचायत के दहौड़ा गांव निवासी मीना यादव एवं किशोरी यादव की पुत्री मनीषा यादव की सफलता से ग्रामीणों में हर्ष है। दरभंगा शहर के पास गौंसाघाट में छठी कक्षा में पढ़ने वाली मनीषा की इस सफलता पर मुखिया पूनम देवी व रजनीश यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है। मनीषा के पिता किशोरी यादव किसान हैं और मां मूल रूप से गृहिणी हैं। मनीषा गौसाघाट में अपनी मौसी के घर पर ही रहकर पढ़ाई करती है। प्रतिभा की धनी मनीषा का लगाव बचपन से ही शतरंज जैसे बौद्धिक खेल से रहा है। उसने अपनी प्रतिभा की बदौलत प्रखंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता रूपी सोपान से भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.