लोहरदगा, मार्च 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश इकाई अध्यक्ष आदित्य साहू ने लोहरदगा भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनीर उरांव को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इससे लोहरदगा के भाजपाइयों में खुशी की लहर है। लंबे अंतराल के बाद लोहरदगा के किसी नेता को प्रदेश कमेटी में अधिकारी बनाया गया है। हालांकि जिले के वरिष्ठ कई नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे हैं। लोहरदगा जिला भाजपा ने प्रदेश सचिव बनाए जाने पर मनीर उरांव को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.