जमशेदपुर, मार्च 20 -- मनीफिट स्थित मंडल बस्ती इलाके में आपसी विवाद के दौरान एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार पड़ोसी सुमन गुप्ता और विकास कुमार से उनका अक्सर विवाद होता रहता था। घटना उस समय हुई जब सुमन गुप्ता की मुर्गी कृष्णा यादव के घर में घुस गई। मुर्गी को भगाने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि सुमन गुप्ता और विकास कुमार ने लोहे के औजार, ईंट और डंडे से हमला कर कृष्णा यादव, उनके बेटे अंकुश कुमार और लवकुश कुमार को घायल कर दिया। अंकुश अपने पिता को बचाने के दौरान जख्मी हो गया। परिजनों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से पहुंची बाद में घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...