बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता निदेशक उ.प्र. राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था, लखनऊ के टीपी चौधरी ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती विकासखण्ड महुआ के ग्राम पंचायत मनीपुर में मनीपुर प्राकृतिक खेती के क्लस्टर, बुंदेलखण्ड गौ-आधारित प्राकृतिक खेती के तहत विकासखण्ड बडोखरखुर्द के ग्राम पंचायत अरबई का स्थलीय निरीक्षण किया। निदेशक ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों के विषय में क्लस्टर से संबंधित लाभार्थी कृषकों के साथ वार्ता की। प्राकृतिक खेती के लाभ एवं खेती में प्रयोग होने वाले अवयव जैसे-जीवामृत घन जीवामृत एवं बीजामृत तथा कीटनाशकों में प्रयोग होने वाले अवयव ब्रम्हास्त्र, नीमास्त्र, अग्निास्त्र दसपर्णी अर्क को बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री एवं प्रयोग की विधियों एवं फायदे के बारे में चर्चा की। निरीक्षण के समय अर्...