दरभंगा, मार्च 8 -- लहेरियासराय। मनिगाछी थाना क्षेत्र के राजे पश्चिम की रहने वाली सुकन चौपाल की पत्नी रेखा देवी ने एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने कहा है कि गत 16 फरवरी को वह अपने घर पर थी। तभी मनिगाछी सीओ रविकांत ने दो सहयोगियों के साथ मेरे घर पर आकर मुझे बाहर बुलाया। मेरे बाहर आते ही कहा कि तुम्हारा यह घर सरकारी जमीन पर है। इसे खाली कर दो। इस पर मैंने कहा कि यह जमीन मुझे बासगीत पर्चा से प्राप्त है और वर्षों से हम लोग यहां रह रहे हैं। अभी तक हमको कोई नोटिस भी नहीं मिला है। इतना सुनते ही सीओ आगबबूला होते हुए जातिसूचक गाली देने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सीओ ने मुझ पर थप्पड़ चला दिया। जैसे ही इस बात की जानकारी उनके पति को मिली वे घर आए और बीच-बचाव करने लगे। इस पर उनके पति के साथ भी मारपीट करने लगे। इससे उनकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.