मनीगाछी में 1836 पंजीयन
दरभंगा, जुलाई 27 -- पवन झा,मनीगाछी। गन्ना क्षेत्र विस्तार के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष पंजीयन अभियान के तहत प्रखंड की सभी पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी पंचायतों के पंचायत भवनों पर आयोजित इस शिविर में सभी किसान सलाहकारों, पंचायत सचिवों एवं अन्य कर्मियों को तैनात किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया। गन्ना क्षेत्र विस्तार के लिए लगाये गए तीन दिवसीय किसान पंजीयन शिविर के तीनों दिनों को मिलाकर कुल 1836 किसानों का पंजीयन किया गया। यह जानकारी देते हुए बीडीओ संदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि इसके लिए पंचायत स्तर पर बैठक कर किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। बीडीओ ने कृषि पदाधिकारी रजनीश, सहकारिता पदाधिकारी रूपेश एवं केन पदाधिकारी प्रह्लाद के साथ ब्रह्मपुर, नेहरा पूर्वी, राघोपुर पश्चिमी एवं जतुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.