मनीगाछी में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग,लाखों की क्षति
दरभंगा, मई 16 -- पवन झा,मनीगाछी। प्रखंड क्षेत्र की भंडारिसम पंचायत के गंज निवासी स्व राज कुमार साह की पत्नी कैलाशी देवी के घर में शुक्रवार को शॉट सर्किट से लगी आग में नगद सहित लगभग एक लाख रूपये के सामान जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना दिन के करीब 12 बजे की है। इस संबंध में कैलाशी देवी के पुत्र अनिल साह ने बताया कि आग शॉट सर्किट से लगी है। जब तक लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे तब तक आग पूरे घर के सामानों में लग चुकी थी। किसी तरह लोग आग को पानी डालकर बुझाए। इस अगलगी की घटना में मेरी मां का पच्चीस हजार रूपया नगद,कॉस्मेटिक का सामान एवं कपड़ा सहित अन्य लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गए है। यह भी पढ़ें- शॉर्टसर्किट से गरीब की झोपड़ी जली, गृहस्थी का सामान राख उन्होंने बताया कि मेरी मान हाट बाजार एवं गांव गानव में घूमकर मनिहारी का सामान बेचती है। आंख ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.