दरभंगा, मई 11 -- पवन झा,मनीगाछी। विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद रविवार को होने वाले बाल विवाह पर स्थानीय प्रशासन ने रोक लगा दी। मामला नेहरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस शादी के पूर्व की होने वाली सभी विधियों में मटकोर, प्रीति भोज सहित अन्य सभी रस्में शनिवार को ही आयोजित की गई थी। रविवार को होने वाली इस शादी के संबंध में चाइल्डलाइन के नंबर पर स्थानीय लोगों ने बाल विवाह की जानकारी देकर इस पर रोक लगाए जाने की खबर दी। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों की सूचना पर नेहरा थानाध्यक्ष राहुल कुमार एवं बीडीओ दुनिया लाल यादव ने लड़की के पिता के घर पहुंचकर लड़की की उम्र की जानकारी ली तो उसके शैक्षणिक प्रमाणपत्र में उसकी उम्र 17 वर्ष पायी गई। बाल विवाह के सरकार के नियमों के आलोक में नेहरा थानाध्यक्ष एवं बीडीओ ने लड़की के पिता से लिखित आश्वासन लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.