दरभंगा, मार्च 25 -- दरभंगा। मनीगाछी थाना क्षेत्र के नवादा पथ पर सकरी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित ईंट भट्ठा के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को रौंदा दिया। गंभीर हालत में उन्हें डीएमसीएच पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की अलसुबह उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीगाछी थाना क्षेत्र के डायनी टोल वार्ड एक निवासी अशोक यादव (58) के रूप में की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भतीजे इंद्रमोहन यादव ने बताया कि उनके चाचा मधुबनी से अपनी पत्नी की दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ईंट भट्ठा के पास ट्रक की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें ठोकर मारने के बाद चालक ट्रक के साथ घटनास्थल से फरार हो गया। डीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी उनकी मौत हो गई। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.