दरभंगा, मार्च 26 -- मनीगाछी। पुलिस निरीक्षक मुरलीधर साह ने बुधवार को बाजितपुर थाना कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तख्ती, गिरफ्तारी पंजी, भवन के रखरखाव, मालखाना, रनिंग रजिस्टर, लूट, डकैती,गृह भेदन, गुंडा पंजी, शस्त्र पंजी एवं हाजत की गहनता से जांच करते हुए लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए पीसी शाखा के सभी पंजी, खतियान भाग टू, सीडी पार्ट टू, अनुसंधान पंजी आदि पंजीयों की जांच की तथा लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।वहीं इस दौरान पुलिस निरीक्षक मुरलीधर साह ने थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को कतिपय आवश्यक निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.