दरभंगा, जून 3 -- पवन झा,मनीगाछी। प्रखंड क्षेत्र के बघांत गांव में मंगलवार से आरंभ होने वाले श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गांव की कुमारी कन्याएं एवं बड़ी संख्या में महिला पुरुषों तथा विधान पार्षद डॉ मदन मोहन झा ने भी भाग लिया। सुबह सात बजे आरंभ हुई इस कलश शोभायात्रा में शामिल लोग कलश के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे जहां अयोध्या से आए विद्यांशु महाराज के निर्देशन में संकल्प कराया गया। आयोजन को भव्य बनाने के लिए वाराणसी के विद्वानों को गंगा आरती की झांकी तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर प्रसिद्ध शंख वादक विपिन बिहारी द्वारा शंखनाद जैसे आकर्षक कार्यक्रम भी होंगे। यह भी पढ़ें- मनीगाछी : बघांत में निकली कलश शोभायात्रा यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ

हिंदी ...