दरभंगा, मार्च 7 -- मनीगाछी। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई सभागार भवन में शुक्रवार को वर्ष 2026-27 में होने वाली जनगणना के सफल संपादन के लिए गणक एवं प्रगणकों की बैठक बीडीओ दुनिया लाल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी प्रगणक एवं प्रखंड कर्मियों को जनगणना शुरू होने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। ज्ञातव्य हो कि मनीगाछी प्रखंड की कुल 22 पंचायतों में 47 राजस्व ग्राम हैं।जनगणना का कार्य राजस्व ग्राम के सीमांकन के साथ ही इसे सर्किल और प्रगणक खंडों में विभाजित कर किया जाना है। बीडीओ ने बताया कि सभी प्रगणकों को प्रखंड के सीमांकन के साथ ही सर्किल एवं प्रगणक खंडों की सूची 14 मार्च तक जमा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रखंड क्षेत्र 47 राजस्व ग्राम में तीन लाख तेरह हजार से अधिक लोगों की संख्या है।इसे 47 सर्किलों में बांट कर 462 प्र...