दरभंगा, जून 15 -- पवन झा,मनीगाछी। एमएलसी सुनील चौधरी ने रविवार को प्रखंड के नेहरा स्थित अपने पैतृक आवासीय कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की समस्याओं को सुना। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विषयों को रखा। सभी समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने तत्काल संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर सिंहवाड़ा प्रखंड प्रमुख नीलमणि झा, मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, अरगा उत्तरी पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार मिश्र, शिवराम के मुखिया शत्रुध्न महतो उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...