मनीगाछी:स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में बताई गई प्राथमिक उपचार की विधियां
दरभंगा, अगस्त 2 -- पवन झा,मनीगाछी। यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा के सौजन्य से शनिवार को संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, राघोपुर में प्राथमिक उपचार व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्राथमिक उपचार की जानकारी देना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष डॉ. बीके मिश्रा, यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी , महासचिव प्रो. मधु रंजन प्रसाद, कोषाध्यक्ष ललित कुमार खेतान एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश आदि ने किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। यूनेस्को क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, इसकी रक्षा ही सबसे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.