मनीगाछी:सुरक्षा मानकों के विपरीत चल रहा है अस्पताल
दरभंगा, जून 5 -- पवन झा,मनीगाछी। स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 1984 से मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र की चनौर पंचायत के महादेव पोखर पर संचालित रेफरल अस्पताल की स्थिति बदतर है। अग्नि सुरक्षा के एक भी मानक का यहां पालन नहीं हो रहा। वर्ष 1984 में बनाया गया 36 बेडेड यह अस्पताल चार दशकों में उपेक्षा का शिकार बन गया है। अस्पताल की पड़ताल के दौरान पाया गया कि यहां का दोमंजिला मकान पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो गया है। मरीजों के लिए बने लेबर रूम, वार्ड, ओपीडी तथा आईसीयू में वायरिंग जर्जर हो गयी है। अस्पताल में लगाए गए अग्निशमन यंत्र महज प्रदर्शन के लिए देखे जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- जिले 85 प्रतिशत अस्पतालों में सुरक्षा के मानक नहीं, खतरे में मरीजों की जान इसकी जांच अथवा इसके सही संचालन की जानकारी किसी को नहीं है।यहां मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.