मनीगाछी:वैज्ञानिक पद्धति से गन्ने का बढ़ेगा उत्पादन
दरभंगा, सितम्बर 25 -- पवन झा,मनीगाछी। सकरी चीनी मिल क्षेत्र के प्रखंड मनीगाछी अंतर्गत ग्राम डेनिटोल में गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें किसानों को गन्ने की आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से अवगत कराते हुए गन्ना उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए प्रेरित किया गया। किसानों को शरदकालीन गन्ना बुआई तथा गन्ने के साथ सह-फसल लेने की तकनीक के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। गन्ने का रकबा बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित क्षेत्र विस्तार योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। बताया गया कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाकर गन्ने की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि की जा सकती है। खरपतवार नियंत्रण, गन्ना बंधाई, बीज उपचार एवं भूमि उपचार की वैज्ञानिक विधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.