मनीगाछी:पत्नी की गर्दन रेतकर सिर धड़ से अलग किया
दरभंगा, जुलाई 31 -- पवन झा,मनीगाछी। वाजितपुर थाने की जतुका पैकटोल पंचायत के विधिपुर गांव में गुरुवार रात पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद आरोपी रामसुफल चौपाल उर्फ कारी चौपाल पत्नी प्रमीला देवी (35)के शव को घर में छोड़कर फरार हो गया। मृतका के 12 वर्षीय पुत्र प्रकाश चौपाल (कक्षा 8 का छात्र) ने बताया कि रात में पिता मंदिर से लौटे तो मां उनके कमरे में चली गई। प्रकाश बगल के कमरे में सोया था। देर रात मां के चीखने की आवाज सुनकर उसने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन कुंडी बाहर से लगी होने के कारण वह निकल नहीं सका। सुबह चचेरी बहन से कुंडी खुलवाई। पिता के कमरे में गया तो वहां मां का कटा सिर धड़ से अलग पड़ा था। बेनीपुर के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.