मनीगाछी:नजरा गांव में फायरिंग बाल-बाल बचे घर के लोग
दरभंगा, जुलाई 6 -- पवन झा,मनीगाछी। मनीगाछी थाना क्षेत्र की राघोपुर पूर्वी पंचायत के नजरा गांव निवासी मो. इरफान के घर पर गत चार जुलाई की रात करीब दो बजे अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने की जानकारी मिली है। घटना के करीब छह घंटे बाद मो. इरफान ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह को मो. इरफान ने एक खोखा उपलब्ध कराया। फायरिंग मो. इरफान के घर के मुख्य गेट पर की गयी है। फायरिंग से गेट में छेद भी बन गया है। शिकायत पत्र में इरफान ने कहा है कि अज्ञात लोगों ने दरवाजे पर सोए हुए लोगों को लक्ष्य बनाकर फायरिंग की थी, लेकिन लोगों को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। पुलिस इस घटना की बारीकी से जांच में जुटी है। वैसे, स्थानीय कुछ लोग बताते हैं कि फायरिंग तीन राउंड की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.