दरभंगा, जून 16 -- पवन झा,मनीगाछी। प्रखंड क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की को मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के गजवा गांव से गत 14 जून की रात बरामद किया गया। उसे मनीगाछी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने बरामद किया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। दूसरी ओर थाने में दर्ज एक मामले की कथित अपहृता लड़की को भी बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...