मनीगाछी:गायब युवती को बरामद कर भेजा न्यायालय में
दरभंगा, जुलाई 11 -- पवन झा,मनीगाछी। नेहरा थाना क्षेत्र के एक गांव से गत अप्रैल माह में घर गायब युवती को नेहरा थाना की पुलिस ने बेतिया जिला के मझौली थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव से बरामद कर शुक्रवार को बयान के लिए न्यायालय में भेज दिया है। नेहरा थानाध्यक्ष मोती कुमार ने बताया कि इस संबंध में युवती के पिता द्वारा गत अप्रैल में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। वारंटियों को भेजा हिरासत मेंमनीगाछी। बाजितपुर थाना क्षेत्र के पैकटोल गांव निवासी गौतम मिश्र, एवं नवीन मिश्र तथा तरियांती गांव निवासी हाजी सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इन्हें लंबित वारंट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.