दरभंगा, जुलाई 10 -- पवन झा,मनीगाछी। नेहरा थाने की पुलिस ने मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के महरैल गांव निवासी गोपाल झा के पुत्र राकेश झा को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोती कुमार ने बताया कि नेहरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की के अपहरण की सूचना लड़की के पिता ने दी थी। इस संबंध में दर्ज कांड में गांव के ही चार लोगों पर अपहरण की शंका जाहिर की गई थी, लेकिन तकनीकी एवं मानवीय जांच में राकेश झा का नाम सामने आया। राकेश लड़की का रिश्तेदार बताया जाता है। केस के आईओ अपर थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...