दरभंगा, अप्रैल 13 -- शैलेन्द्र कुमार सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र की भारठी पंचायत के मनिहास गांव में गत 11 अप्रैल की देर शाम बगल के गांव से पहुंचे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। उसे बचाने के लिए आए दो युवकों को भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। दोनों घसिलों को उपचार के लिए दरभंगा भेजा गया है।मृतक मनिहास निवासी 27 वर्षीय जहांगीर आलम बताया गया है। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले बसतवाड़ा निवसी मो. आदिल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मौके पर पहुंची एसएफएल की टीम ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। बताया गया है कि मो. जहांगीर आलम का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। वह टेलर मास्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.