कटिहार, मई 22 -- मनिहारी निस नगर पंचायत मनिहारी तथा अमदाबाद में 29 मई को सशक्त स्थाई समिति के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह ने बताया कि 29 मई को मनिहारी तथा अमदाबाद नगर पंचायत के सशक्त स्थाई समिति का चुनाव होगा । मनिहारी नगर पंचायत की चुनाव प्रकिया अनुमंडल कार्यालय सभागार में तथा अमदाबाद नगर पंचायत सशक्त समिति का चुनाव अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय परिसर मे होगा । मनिहारी नगर पंचायत के सशक्त समिति का चुनाव एसडीएम व अमदाबाद नगर पंचायत के सशक्त समिति का चुनाव अनुमंडल लोक निवारण पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी श्वेता मिश्रा की देखरेख में होगा। एसडीएम ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती रहेगी। यह भी पढ़ें- 30 मई को जिले के सभी नगर निकायों में होगा सशक्त स्थायी समिति सदस्य...