कटिहार, जून 9 -- मनिहारी नि स व्यापार मंडल मनिहारी के अध्यक्ष तथा आठ कार्यकारिणी सदस्यों का नामांकन प्रपत्र संवीक्षा में वैध पाया गया है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र ललन यादव सहित आठ सदस्यों ने नामांकन दाखिल किये थे। जिसमें अध्यक्ष तथा सभी सदस्यों का नामांकन प्रपत्र वैध पाये गए हैं। उन्होंने बताया कि सदस्य पद से साधना कुमारी, अरूण सिंह, हीरालाल चौधरी,विनोद यादव कुंजबिहारी पांडेय, लाल बहादुर पांडेय, राजेश यादव आदि कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किये है। व्यापार मंडल अध्यक्ष के खिलाफ किसी ने नामांकन दाखिल नही किया है। इस तरह 17 जून को अधिकारिक रूप से निर्विरोध की घोषणा कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...