कटिहार, मार्च 6 -- कटिहार, एक संवाददाता पिछले दिनों मनिहारी बाजार में एक कपड़ा व्यवसाई के बंद घर में दिनदहाड़े हुई 8 से 10 लाख रुपये की चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी जिले पूर्णिया से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के साथ ही चोरी गए सामान में से चांदी के बर्तन और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने एसडीपीओ विनोद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बरामद किए गए चांदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.