कटिहार, अगस्त 7 -- मनिहारी नि स पेपर लैस होने के कारण मनिहारी में जमीन की रजिस्ट्री का रफ्तार थम गयी है। बिहार सरकार द्वारा तीन अगस्त 2026 को आदेश निर्गत कर जमीन की रजिस्ट्री को पेपर लैस कर दिया गया है । अब जमीन की खरीद करने वाले व्यक्ति अपने घर बैठे ऑनलाइन कर जमीन रजिस्ट्री से संबंधित सारी प्रकिया पूरा कर रजिस्ट्री कार्यालय में उपस्थित होकर रजिस्ट्री करा सकते हैं । गुरुवार को मनिहारी निबंध कार्यालय के रजिस्ट्रार संजय कुमार ने बताया कि जब से जमीन की रजिस्ट्री पेपर लैस हुआ है । तब से तीन दिन मे मात्र दो रजिस्ट्री किया गया है । यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पेपरलेस व्यवस्था से जमीन की रजिस्ट्री प्रभावित उन्होने बताया कि तीन अगस्त से नये नियम के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री मे क्रेता,विक्रेता तथा पहचान कर्ता का मोबाइल से आधार लिंक होना जरूरी है...