मनिहारी नगर पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी मुख्य पार्षद ने प्रभावित इलाकों का लिया जायजा
कटिहार, सितम्बर 7 -- कटिहार। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बाद मनिहारी नगर पंचायत के कई वार्डों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने बाढ़ प्रभावित विभिन्न वार्डों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मुख्य पार्षद ने बताया कि मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 03, 06, 08, 09, 14 और 15 बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। कई लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है, जबकि कई परिवारों के रसोईघर तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर बढ़ने से जहां-तहां रिसाव, सहमे हैं लोग इससे लोगों के सामने भोजन तैयार करने से लेकर रोजमर्रा के कामकाज तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.