कटिहार, मार्च 14 -- कटिहार। वरीय संवाददाता सांसद तारिक अनवर द्वारा लिखे गए पत्र के संदर्भ में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सांसद तारिक अनवर को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि कटिहार जिले के मनिहारी में गंगा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना कार्य प्रगति पर है। कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने सांसद को पत्र में यह भी लिखा कि यह परियोजना नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा कटिहार जिला के मनिहारी गंगा रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट का निर्माण लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है।मंत्रालय के अनुसार, मनिहारी गंगा रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य लगभग 63 फीसदी पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य शीघ्र पूरा किए जाने का प्रस्ताव है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.