कटिहार, अप्रैल 22 -- मनिहारी नि स नगर पंचायत सभागार में सशक्त कमिटी की सामान्य बैठक मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक मे ईओ अरविंद पासवान उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित थे । सशक्त समिति के सभी सदस्यों ने विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य पार्षद ने बताया कि गंगा घाट की साफ सफाई दो शिफ्ट में कराने का निर्णय लिया। इसके साथ साथ शहर में जल की समस्या को देखते हुए दो पानी टेंक की खरीदारी,मृत पार्थिव शरीर को रखने के लिए फ्रीजर की खरीदारी, शहर से कचरा उठाव के लिए दस ई रिक्सा, फॉगिंग मशीन की खरीददारी तथा शहर के सड़क पर कचरा फेकने वालो से पांच सौ रूपया जुर्माना लेने का निर्णय लिया गया है। मौके पर सशक्त कमिटी के सदस्य गुलाब चौधरी,ओमकुमार गुप्ता,इंजीनियर रिजवान आदि ल...