कटिहार, फरवरी 23 -- मनिहारी नि स मनिहारी अनुमंडल को जिला का दर्जा दिलाने को लेकर रविवार को नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर के नेतृत्व में एक व्यापक जन-अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से अमदाबाद, मनसाही, प्राणपुर, बरारी, सेमापुर काढ़ागोला तथा कुरसेला सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों की सहमति प्राप्त करने के लिए हस्ताक्षर अभियान संचालित किया जा रहा है। अंगद ने बताया कि मनिहारी को जिला का दर्जा मिलने से मनिहारी अमदाबाद सहित अन्य प्रखंड में प्रशासनिक सुविधा, विकास कार्यों में तेजी, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि यह मांग पूरी तरह जनहित और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी हुई है। उन्होंने सभी सम्मानित नागरिकों से आग्रह किया की इस ऐतिहासिक पहल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.