मनिहारी के बाद अब 17 से कटिहार और बारसोई में भी होगा पेपरलेस निबंधन
कटिहार, अगस्त 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जमीन, मकान या अन्य संपत्ति के निबंधन के लिए अब कागजों का बोझ धीरे-धीरे बीते जमाने की बात होने जा रहा है। बिहार सरकार ने निबंधन व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 50 निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू की जा चुकी है। अब 17 अगस्त से राज्य के कटिहार समेत सभी 91 निबंधन कार्यालय भी पेपरलेस निबंधन व्यवस्था से जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही कटिहार समेत राज्य के सभी निबंधन कार्यालयों में निबंधन प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित करने की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव नवीन कुमार ने सभी प्रमंडलीय सहायक निबंधन महानिरीक्षकों को जारी पत्र में कहा है कि पेपरलेस निबंधन व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.