कटिहार, फरवरी 3 -- मनिहारी नि स। कांग्रेस के मनिहारी नगर अध्यक्ष शेख साजिद ने सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष के नामे पत्र लिखकर कर अपने पद से त्यागपत्र देने की सूचना जारी किया है । नगर अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष को पत्र के माध्यम से सूचना दिया है कि निजी कारणो से स्वेच्छापूर्वक नगर अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया। साजिद ने बताया कि लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहें हैं। आगे पार्टी संगठन के लिए कार्य के लिए मुस्तैद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...