गोरखपुर, जून 8 -- सचित्र-राधा-कृष्ण की प्रस्तुति देने नन्हें बच्चे गोरखपुर। पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर अग्रवाल भवन में भजन-कीर्तन का क्रम जारी है। सोमवार को 23वें दिन अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा मनिहारिन (चूड़ी बेचने वाली) महोत्सव भव्यता के साथ आयोजित किया गया। महोत्सव में मनोरथी रमा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रंजना अग्रवाल रहीं। इस दौरान भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पुष्पदंत जैन, केबी अग्रवाल, मिथिलेश अग्रवाल, मंटू, रमेश, मधुर अग्रवाल, राजू अग्रवाल, पवन अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, शर्मिला अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, निधि अग्रवाल, रोली अग्रवाल, काजल अग्रवाल, अनन्या अग्रवाल आदि उपस्थिति रहीं। यह भी पढ़ें- धनुष यज्ञ लीला में हुआ राम-सीता का विवाह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...