मनिरामपुर छापेमारी में ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पाकुड़, अगस्त 2 -- मुफसिल थाना क्षेत्र के मनिरामपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे मुख्य तस्कर सत्तार शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित विशेष छापेमारी दल ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में आरोपी के घर पर यह कार्रवाई की। पुलिस की भनक लगते ही मौके पर मौजूद कुछ लोग भाग निकले, जबकि मौके से सत्तार शेख को धर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 ग्राम की 30 पुड़िया तैयार ब्राउन शुगर, 24 ग्राम गीला ब्राउन शुगर, 2,200 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, 6 बंडल प्लास्टिक पाउच, एल्युमिनियम फॉयल, सेवन करने के उपकरण और एक वीवो स्मार्टफोन बरामद किया गया।इस मामले में मुफसिल थाना कांड संख्या 104/26 के प्राथमिकी दर्ज आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.