मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया गया। मामले में परिजन ने थाना में आवेदन दिया है। परिजन ने पुलिस को बताया कि तीन मई की अहले सुबह युवती घर से बिना किसी को बताए निकल गई। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। थानेदार ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...