मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मनियारी थाना क्षेत्र के मिश्रा मनियारी टोला निवासी सहरसा में तैनात डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के छह ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने छापेमारी की। मिश्रा मनियारी स्थित पैतृक घर और मानियारी में आईटीआई कॉलेज पर टीम ने पांच घंटे तक जांच की।सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक चली छापेमारी के दौरान मिले गहने, कैश और प्रॉपर्टी के कागजात को ईओयू की टीम बैग में भरकर अपना साथ पटना ले गई। प्रॉपर्टी और बैंक खातों का फोटो स्टेट लिया गया है। आरोप है कि भ्रष्टाचार से वैभव ने आय से अधिक 2 करोड़ 41 लाख 14 हजार रुपये की संपत्ति अर्जित की है। ईओयू थाने में एक दिन पहले ही वैभव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। कोर्ट से वारंट लेकर ईओयू की टीम ने सभी ठिकानों पर छापेमारी की।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.