मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह करीब दस बजे चार वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची के रोने की आवाज सुन पास की महिला वहां पहुंची और उसको बचाया। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक को पकड़कर मनियारी पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित 25 वर्षीय युवक शादीशुदा है। बच्ची गांव के ही आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ने गई थी। मनियारी के प्रभारी थानेदार जयप्रकाश ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवेदन के आधार पर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...