मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मनियारी के सिलौत गजपती की एक बच्ची की हालत सिर के घाव का ऑपरेशन के बाद बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसे एसकेएमसीएच भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। वह मो. इमरान की पुत्री आशिया खातून थी। बच्ची की मां ने बताया कि बेटी के सिर में घाव था। इलाज के लिए मनियारी के एक चिकित्सक के यहां लाया। चिकित्सक ने घाव का ऑपरेशन कर दिया। उसके बाद बैंडेज कर घर जाने को कहा। घर पहुंची तो बच्ची के घाव से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। उसके बाद फिर डॉक्टर से दिखाया। डॉक्टर ने कहा, खून चढ़ाना होगा, एसकेएमसीएच ले जाओ। जब एसकेएमसीएच पहुंची तो बेटी की मौत हो गई। अगर सही इलाज होता तो मेरी पुत्री की मौत नहीं होती। इधर, मनियारी थानाघ्यक्ष जितेन्द्र महतो ने बताया कि थाने में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।...