मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात दो बजे घर में सो रही 13 वर्षीय किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंचे पिता के साथ आरोपित युवक ने हाथापाई की। पिता के हो-हल्ला करने पर जुटे ग्रामीणों को देखकर आरोपित भाग गया। उसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित घर पर दो घंटे तक बवाल काटा। युवक घर में छुपा हुआ था। इस दौरान घर में तोड़फोड़ की गई। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह छह बजे प्रभारी थानेदार अभिषेक कुमार व एसआई स्नेहा मौके पर पहुंची। मामला बिगड़ता देखकर कुढ़नी, तुर्की पुलिस को भी बुलाया गया। उसके बाद आरोपित को घर से निकालकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इधर, पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने बताया कि अधिक रक्तस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.