मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के छपकी और सुवधिया सीमान पर सोमवार को 24 घंटे का अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले 551 कन्याओं ने सोनबरसा स्थित कदाने नदी में आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे। आयोजन समिति के सहयोगी पूर्व मुखिया हरिनंदन कुमार पप्पू ने बताया कि दोनों गांवों के ग्रामीणों के सहयोग से यज्ञ हो रहा है। मुख्य यजमान रूपा यादव, संतोष, रंधीर, दिवाकर, राजीव, जिला परिषद अध्यक्ष रीना पासवान, अमरजीत पासवान, ललन दिवाना, लक्ष्मण राय, राजेश यादव, चंदन भाष्कर, दिनेश राम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.