मनियारी अस्पताल में 24 घंटा सेवा बहाल की मांग
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर। महंत मनियारी स्थित महंत दर्शन दास अस्पताल में संचालित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटा सेवा बहाल करने की सीएस से मांग की गई है। अस्पताल परिसर में पहुंचे ग्रामीणों ने समय के विस्तार करने पर जोर दिया। स्थानीय जिला परिषद प्रतिनिधि उमाशंकर चौधरी ने बताया कि पूर्वी क्षेत्र में एक मात्र यह पीएचसी है, जहां प्रसव सेवा की सुविधा मिल रही है। प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि रात्रि में चिकित्सा सेवा की सुविधा नहीं होने से महिलाओं की परेशानी बढ़ जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.