मनियारी : संदिग्ध स्थिति में युवक का शव मिला
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत वासुदेव गांव में रविवार सुबह बांसवाड़ी में 22 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक रामाशंकर मिश्र का पुत्र गुलशन कुमार था। वह पुणे में एक निजी कंपनी में काम करता था। तीन महीने गांव आया था। तीन दिन पहले घर से पुणे के लिए निकला था। किसी कारणवश शनिवार की देर रात वापस घर लौट आया। रविवार की सुबह करीब आठ बजे गुलशन घर से चाय पीकर मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकला था। सूचना पर एसडीपीओ पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। यह भी पढ़ें- मनियारी : संदिग्ध स्थिति में युवक का शव मिला परिजनों ने पुलिस को बताया कि शर्ट और मोबाइल शव के पास रखा हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एसडीपीओ ने बताया कि मोबाइल और शर्ट जब्त कर ली गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.