मनियारपुर में बासा में लगी आग, दो मवेशी झुलसे
भागलपुर, अप्रैल 3 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव निवासी अरुण यादव और संतु यादव के बासा में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे बासा पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं इस आग की चपेट में आने से बासा में बंधे दो मवेशी भी आ गए। इससे दोनों आंशिक रूप से झुलस गए। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बासा में सुबह खाना बनाया गया था। चूल्हे की आग ठीक से बुझी नहीं थी। दोपहर में कड़ी धूप होने के कारण चूल्हे की चिंगारी से आग निकलकर बासा में सट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू किया। मवेशी को भी बचा लिया गया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को अंचल भेजकर कुछ मुआवजा दिलवाने का वे काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.