समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड के मनियारपुर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पैक्स) चुनाव का मतदान सोमवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी हलचल बनी रही। हालांकि तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण मतदाताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पारा। एआरओ सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में कराया गया। इस दौरान 67 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के बाद प्रखंड कार्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में मतगणना कार्य शुरू कर दिया गया। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव के लिए हुआ मतदान देर रात तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। चुनाव में अध...