बलिया, मार्च 23 -- बलिया। मनियर और दोकटी पुलिस ने गुम हुए मोबाइल की तलाश कर लोगों को सौंपा। महींनो पहले खो गये मोबाइल पाने के बाद लोगों ने पुलिस का आभार जताया। दोकटी पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर अलग-अलग कम्पनी के करीब आधा दर्जन गुमशुदा मोबाइलों को बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल स्वामियों को बुलाकर सोमवार को मोबाइल सौंप दिया। इसी प्रकार मनियर पुलिस ने एक मोबाइल को बरामद कर ग्रामीण को सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...