लातेहार, अप्रैल 12 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में शनिवार को पतंजलि द्वारा आयोजित सर्व रोग निवारण योग शिविर का विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। यह योग कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 4:30 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा विभिन्न योग एवं प्राणायाम के माध्यम से शरीर को निरोग बनाना है। योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित लोगों को अलग-अलग प्रकार के आसन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां सिखाई गईं, जिससे शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सके। आयोजकों ने बताया कि यह योग शिविर सात दिनों तक चलेगा, जिसमें लोगों को नियमित रूप से योग के विभिन्न तरीके सिखाए जाएंगे। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.