लातेहार, दिसम्बर 13 -- मनिका, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र में ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद एवं रमेश पासवान ने अपने निजी व्यवस्था से मनिका हाई स्कूल के मैदान में कंबल वितरण किया। इस दौरान बुजुर्गों, दिव्यांगों तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद और रमेश पासवान ने बताया कि गरीब, असहाय, विकलांग और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची समाजसेवा है। कंबल वितरण के दौरान स्थानीय ग्रामीण, बुद्धिजीवी व समाज के गणमान्य लोग भी मौजूद थे फोटो- 5- शनिवार को गरीबों के बीच कंबल का वितरण करते समाजसेवी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.